Home Tech & Gadget 26 फरवरी से शुरू होगा मेगा टेक इवेंट MWC 2024, आप भी कर सकते हैं शिरकत, जानें तरीका – India TV Hindi

26 फरवरी से शुरू होगा मेगा टेक इवेंट MWC 2024, आप भी कर सकते हैं शिरकत, जानें तरीका – India TV Hindi

0
26 फरवरी से शुरू होगा मेगा टेक इवेंट MWC 2024, आप भी कर सकते हैं शिरकत, जानें तरीका – India TV Hindi

[ad_1]

Mwc barcelona 2024, mwc barcelona 2024 dates, mwc 2024, mwc 2024 dates- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
बार्सिलोना में शुरू होने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट एमडब्ल्यूसी।

अगर आप टेक की दुनिया से थोड़ा भी वास्ता रखते हैं तो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के बारे में जरूर सुना होगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC सबसे बड़ा टेक इवेंट होता है और टेक्नोलॉजी की फील्ड से जुड़े लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। MWC 2024 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस टेक इवेंट का इंतजार कर रहे थे तो बता दें कि अब जल्द ही इसकी शुरूआत होने जा रही है। 

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज बार्सिलोना में 26 फरवरी से होगा जो कि 29 फरवरी तक चलेगा। इस मेगा इवेंट में दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च होने की संभावना है। इतना ही नहीं इस इवेंट में कंपनियां अपने अपकमिंग प्रोडक्ट को भी शोकेस करेंगी। 

कई कंपनियां लेंगी भाग

MWC 2024 में फैंस को शाओमी, सैमसंग, रियलमी, वीवो, टेक्नो, जैसी कई कंपनियों के लेटेस्ट स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, एचपी, लेनोवो, डेल की तरफ से लैपटॉप भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इस इवेंट में कई कंपनियां अपने लेटेस्ट AI प्रोडक्ट को भी पेश कर सकती हैं। 

यहां से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन GSMA कर रहा है। MWC 2024 में करीब एक लाख विजिटर्स के आने की संभावना है। आपको बता दें कि पिछले साल इवेंट में करीब 88000 लोग पहुंचे थे। अगर आप इस साल के इवेंट में जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्ट्रेसन कराना होगा। आप www.mwcbarcelona.com वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पास मिल जाएगा और आप इवेंट विजिट कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- Amazon ला रहा है Fashion Bazaar, 600 रुपये के कम में खरीद सकेंगे ट्रेंडी और लेटेस्ट लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स



[ad_2]

Source link