Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadget27 हजार की रेंज में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F54 5G! फ्रंट...

27 हजार की रेंज में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F54 5G! फ्रंट कैमरा हो सकता है खासियत


Samsung Galaxy F54 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को Google Play कंसोल पर देखा गया था। लिस्टिंग से फोन के कुछ फीचर्स का पता चला है। एक टिप्सटर के अनुसार, फोन की कीमत 26,000 से 27,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन के कुछ अन्य फीचर्स भी सामने आए हैं। चलिए जानते हैं इन संभावित फीचर्स के बारे में।

Samsung Galaxy F54 5G के संभावित फीचर्स:
इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ (2220 x 1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी जा सकती है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट से लैस हो सकता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy F54 5G में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करेगा। साथ में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी दिए जाने की उम्मीद है। फोन को डार्क ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन को मई के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के समय ही ठीक से बताया जा सकता है कि फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments