[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
हाल ही में Canalys ने 2023 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की। टॉप-10 की लिस्ट में केवल आईफोन और सैमसंग का दबदबा है। लिस्ट में 2.9 करोड़ यूनिट्स के साथ iPhone 14 मॉडल तीसरे स्थान पर है। बता दें कि नए आईफोन 15 मॉडल आने के बाद, कंपनी ने इनकी कीमत में कटौकी कर दी थी। साथ ही यह आईफोन मॉडल ई-कॉमर्स पर भी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं अब कितना सस्ता मिल रहा है ये आईफोन…
लॉन्च प्राइस से फ्लैट 20,901 रुपये सस्ता
बता दें कि लॉन्च के समय iPhone 14 के बेस 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये थी, हालांकि फ्लिपकार्ट यह फोन अब 58,999 रुपये में मिल रहा है यानी अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 20,901 रुपये कम में मिल रहा है। इतनी ही नहीं, बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। Citi-branded Credit Card EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदी कर आप 2500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 56,499 रुपये रह जाएगी, यानी आप इसे लॉन्च प्राइस से पूरे 23,401 रुपये कम में अपना बना सकते हैं।
(नोट- बैंक और एक्सचेंज ऑफर की डिटेल आप फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। फोन पर 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।)
2 करोड़ लोगों ने खरीद डाला Samsung का यह स्मार्टफोन, ऑफर में मिल रहा ₹11649 का
चलिए एक नजर डालते हैं iPhone 14 की खासियत पर
iPhone 14 5G में क्या खास
दिखने में iPhone 14 हूबहू iPhone 15 जैसा ही लगता है। हालांकि, आईफोन 15 को कंपनी ने बेहतर कैमरे और परफॉर्मेंस अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। iPhone 14 मॉडल 5G सपोर्ट करता है और इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। फोन A15 बायोनिक चिप से लैस है। फोन में नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए लाइटनिंग पोर्ट ही है। iPhone 14 में सेल्फी कैमरा और फेस आईडी रखने के लिए नॉच मिलता है, हालांकि नॉच काफी पतला है। फोटोग्राफी की बात करें तो, iPhone 14 में पीछे की तरफ 12-मेगापिक्सेल के दो कैमरे (मेन + अल्ट्रा-वाइड) हैं। सेल्फी के लिए भी फोन में 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, iOS 17 (अपडेट के लिए एलिजिबल), एयरड्रॉप और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट्स के साथ कम्पैटिबिलिटी शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसमें 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है।
[ad_2]
Source link