Home Tech & Gadget 3 जनवरी में भारत में एंट्री मारेगा Tecno का iPhone 14 जैसा फोन, कम कीमत में मिलेंगे एक से एक तगड़े फीचर्स

3 जनवरी में भारत में एंट्री मारेगा Tecno का iPhone 14 जैसा फोन, कम कीमत में मिलेंगे एक से एक तगड़े फीचर्स

0
3 जनवरी में भारत में एंट्री मारेगा Tecno का iPhone 14 जैसा फोन, कम कीमत में मिलेंगे एक से एक तगड़े फीचर्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Tecno अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत में Tecno Pop 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Tecno ने अब पुष्टि कर दी है कि वह 3 जनवरी  2024 को देश में Tecno Pop 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। 

कंपनी ने X (जो पहले ट्वीटर था) पर पुष्टि की है कि 3 जनवरी 2024 को टेक्नोलॉजी पार्टी के लिए तैयार हो जाइए। TECNO POP 8 को स्टाइलिश डिजाइन में पेश किया जाएगा। साथ ही ये फोन मेड इन इंडिया स्मार्टफोन है। Tecno ने पुष्टि की है कि Tecno Pop 8 भारत में 3 जनवरी को लॉन्च होगा। फोन के भारत में Amazon के माध्यम से उपलब्ध होने की भी पुष्टि की गई है।

 

बड़ी खुशखबरी: 4000 रुपये गिरी OnePlus के इस 5G फोन कीमत, पहली बार ऐसा देख ग्राहक हैरान

 

Tecno Pop 8 के स्पेसिफिकेशन्स

TECNO ने यह भी खुलासा किया है कि Tecno Pop 8 में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन में 4GB की वर्चुअल रैम भी दी जाएगी। स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डॉट-इन डिस्प्ले भी होगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन किफायती कीमत के साथ आएगा। 

टेक्नो पॉप 8 का ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड टी-गो के साथ आता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD पैनल है। यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 4GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है।

टेक्नो पॉप 8 में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 900 घंटे से अधिक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

 

Tecno ने इस महीने की शुरुआत में अपना एंट्री-लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन – Tecno Spark Go 2024 लॉन्च किया है। Tecno Spark Go 2024 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है – 3GB + 64GB, 8GB + 64GB, और 8GB + 128GB। टेक्नो ने फिलहाल बेस वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये रखी हुई  है। स्मार्टफोन में पांडा स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ 6.56 इंच का डॉट-इन डिस्प्ले है। डिवाइस ऑक्टा-कोर यूनिसन T606 चिपसेट द्वारा संचालित है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन चलाता है और इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है।

 

Samsung ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट: 2,000 रुपये कम की इस स्मार्टफोन की कीमत, खरीदने को दौड़े ग्राहक

[ad_2]

Source link