[ad_1]
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार सुबह व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत हुआ. राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय पीएम को राजकीय सम्मान के साथ लेने के लिए पहुंचे. पीएम ने अपने भाषण के दौरान इस बात का जिक्र भी किया कि तीन दशक पहले वो यहां आए थे. पीएम के इस बयान के बाद देखते ही देखते उनकी साल 1994 की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. यह पहला मौका था जब नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर आए थे. तब वो केवल बीजेपी के एक कार्यकर्ता थे.
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार अमेरिका आ चुके हैं लेकिन यह यह उनकी अमेरिका में पहली राजकीय यात्रा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘पहली बार अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के लिए वाइट हाउस के दरवाजे खोले गए हैं. आप सभी लोग भारत की असली ताकत हो. दोनों देश लोकतंत्रिक मूल्यों पर आधिरित हैं. कोविड के बाद के समय में भारत और अमेरिका की मित्रता दुनिया के लिए काफी अहम साबित होगी. इस सम्मान के लिए मैं बाइडेन का आभारी हूं. नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं यह कामना करता हूं कि भारत का तिरंगा और अमेरिका का झंडा नई ऊंचाइयां छुए. मैं 140 करोड़ भारतीय की तरफ से आपका धन्यवाद करता हूं.’
1994 में मोदी क्यों गए ने अमेरिका
अब मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर साल 1994 में पीएम मोदी अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर क्यों गए थे. उनके वाशिंगटन डीसी जाने की असल वजह क्या थी. आइये हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं. साल 1994 में नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने के लिए अमेरिकन काउंसिल ऑफ यंग पॉलिटिकल लीडर्स (ACYPL) के निमंत्रण भेजा था. उनके साथ कई अन्य नेता भी भारत से अमेरिका गए थे. बीजेपी की के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे. रेड्डी मौजूदा वक्त में टूरिज्म मिनिस्टर हैं. साल 2014 में रेड्डी ने ही पीएम मोदी की व्हाइट हाउस के बाहर खिंचवाई गई फोटो को शेयर किया था. उन्होंने फेसबुक पर यह फोटो शेयर करते वक्त लिखा था कि साल 1994 में नरेंद्र मोदी ने ACYPLके निमंत्रण पर अमेरिका दौरा किया था. आज वह भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर फिर से अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं.
.
Tags: Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, White house
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 23:32 IST
[ad_2]
Source link