Home World 300 साल पहले समंदर में डूबे जहाज पर अरबों का खजाना, अभी नहीं निकला है बाहर

300 साल पहले समंदर में डूबे जहाज पर अरबों का खजाना, अभी नहीं निकला है बाहर

0
300 साल पहले समंदर में डूबे जहाज पर अरबों का खजाना, अभी नहीं निकला है बाहर

[ad_1]

300 साल पहले समंदर में डूबा जहाज- India TV Hindi

Image Source : FILE
300 साल पहले समंदर में डूबा जहाज

Comumbia News: कोलंबिया के एक जहाज को समुद्र की गहराइयों से खोज निकाला गया है। कोलंबिया की सेना ने इसकी तस्वीरें कुछ दिनों पहले साझा कीं। यह जहाज 300 साल पुराना है और इसमें अरबों की राशि का खजाना है। हालांकि अधिक गहराई की वजह से इसे अभी तक निकाला नहीं जा सका है। यह जहाज अरबों की संपत्ति को अपने साथ ले जा रहा था, लेकिन समंदर की गहराइयों में डूब गया था।

17 अरब डॉलर की राशि का खजाना है जहाज पर 

 चार अवलोकन मिशन के जरिए 2015 में इसे खोजा गया था। लगभग 950 मीटर की गहराई पर मलबे का पता चला। ये स्पैनिश जहाज सैन जोस है, जो कोलंबिया के समुद्र तट के करीब डूब गया है। इस पर सोने, चांदी, चीनी मिट्टी के बर्तन, तलवारें और तोपें थीं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 अरब डॉलर बताई जा रही है। यह अब तक की सबसे महंगे डूबे जहाज में से एक है।

संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में नौसेना की ओर से इन मिशनों को चलाया गया। इसमें पता चला कि यह इंसानी हस्तक्षेप से दूर हैं। इस पर लदी तोपें रेत से आधी ढकी हुई थी। इसके साथ ही जहाजों पर मौजूद चाय पीने वाले बर्तन भी दिखे। कांच की बोतलें और सोने के सिक्के भी इस दौरान दिखाई दिए। जहाज का टूटा हुआ हिस्सा भी इस दौरान दिखाई दिया है।

 जब यह जहाज डूबा, तब 600 लोग थे सवार

ब्रिटिश जहाजों ने इसे 1708 में डुबो दिया था। इस पर 600 लोग सवार थे। इनमें अधिकतर लोग मारे गए थे। स्पैनिश साम्राज्य पर कब्जे के लिए यह युद्ध हुआ था। इस पर 64 तोपें लदी थीं, जिनमें से कुछ सन 1600 की हैं। जून में कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस जहाज की तस्वीरें दुनिया के सामने रखी थी। यह जहाज कोलंबिया और स्पेन के बीच विवाद का कारण है। 

कोलंबिया बनाना चाहता है अजायबघर

यह जहाज स्पेन के लिए रवाना हुआ था। 2015 में यह खोजे जाने से पहले खजाना खोजियों के टारगेट पर था। कोलंबिया अपने जलक्षेत्र में पाए गए मलबे को सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता है। इसका मतलब है कि इससे मिलने वाली चीजों को बेचा नहीं जा सकता। कोलंबिया का कहना है कि वह इससे मिलने वाली चीजों का एक म्यूजियम बनाएगा। इसकी गहराई के कारण इन चीजों को वर्तमान में निकाल पाना काफी कठिन है।

Latest World News



[ad_2]

Source link