Home Tech & Gadget 32MP सेल्फी कैमरे वाला फोन 15 हजार रुपये सस्ते में, यहां मिल रही धांसू डील

32MP सेल्फी कैमरे वाला फोन 15 हजार रुपये सस्ते में, यहां मिल रही धांसू डील

0
32MP सेल्फी कैमरे वाला फोन 15 हजार रुपये सस्ते में, यहां मिल रही धांसू डील

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

जबर्दस्त कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Moto Edge 30 Fusion स्मार्टफोन आपके लिए एक धांसू ऑप्शन हैं। यह फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 49,999 रुपये है। सेल में आप इसे 34,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत 31,600 रुपये तक कम हो सकती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा। 

मोटो एज 30 फ्यूजन के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला का यह फोन 6.55 इंच के फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1100 निट्स का है। फोन HDR10+ फीचर भी ऑफर करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन 8GB LPDDR5 रैम और 128GB के UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। 

प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 888+ 5G चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर किया जा रहा है। 

50MP कैमरे वाला रियलमी का नया फोन, मिलेगा तगड़ा डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 68 वॉट की टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6E, जीपीएस, एनएफसी और 13 5G बैंड जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

(Photo: Computer Bild) 

[ad_2]

Source link