[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
1 रुपये की कीमत जाननी है, तो आज हम आपको एयरटेल के दो ऐसे डेटा वाउचर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत में सिर्फ 1 रुपए का अंतर है। देखने में यह अंतर बहुत छोटा लग सकता है लेकिन इस अंतर के कारण दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स काफी बदल जाते हैं। दरअसल, भारती एयरटेल दो 4G डेटा वाउचर पेश करता है, जिनकी कीमत एक दूसरे के बहुत करीब है। हम जिन प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे 149 रुपये और 148 रुपये में आते हैं। दोनों प्लान डेटा वाउचर हैं, यानी दोनों में केवल डेटा मिलेगा और यह कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ नहीं आते। आइए देखते हैं कि दोनों वाउचर में क्या अंतर है और किस तरह के ग्राहक के लिए कौन सा प्लान सही है। बता दें कि भारत में एयरटेल के 36 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।
एयरटेल के 149 रुपये प्लान में क्या खास
एयरटेल ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में 149 रुपये का डेटा वाउचर जोड़ा है। इस प्लान को Airtel ने इस तरह से डिजाइन किया है कि जो लोग एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं वे इसे खरीद लेंगे। एयरटेल 1GB डेटा के साथ 149 रुपये का प्लान पेश कर रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी यूजर के बेस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने तक मान्य रहेगा। यह प्लान 30 दिनों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम (Airtel Xstream Premium) का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देता है। प्लेटफॉर्म पर 15 से ज्यादा OTT ऐप्स हैं।
56 दिन तक मौज ही मौज, रोज मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री कॉल्स और SMS भी
एयरटेल के 148 रुपये प्लान में क्या खास
एयरटेल का 148 रुपये का प्लान 15GB डेटा के साथ आता है। भले ही यह 149 रुपये के प्लान की तुलना में 1 रुपये सस्ता है, लेकिन 148 रुपये के प्लान में 14GB ज्यादा डेटा मिलता है। लेकिन इस प्लान के साथ कोई एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम बंडल नहीं है। यूजर 28 दिनों के लिए एक्सस्ट्रीम ऐप तक पहुंच प्राप्त करते हैं और कंटेंट का उपभोग करने के लिए अंदर के किसी भी एक प्लेटफॉर्म को चुन सकते हैं। एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ, यूजर सभी प्लेटफॉर्म से कंटेंट का उपभोग कर सकते हैं। 148 रुपये प्लान की वैलिडिटी यूजर के बेस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने तक मान्य रहेगा।
दोनों प्लान अलग-अलग चीजों की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए हैं। 149 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, जबकि 148 रुपये का प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए है जो अधिक डेटा चाहते हैं।
(स्टोरी क्रेडिट-टेलीकॉमटॉक)
[ad_2]
Source link