Home Life Style 4 कारण बन सकते हैं वास्तु दोष की वजह, आज ही खत्म करें बुरी आदत, हो सकते हैं कंगाल

4 कारण बन सकते हैं वास्तु दोष की वजह, आज ही खत्म करें बुरी आदत, हो सकते हैं कंगाल

0
4 कारण बन सकते हैं वास्तु दोष की वजह, आज ही खत्म करें बुरी आदत, हो सकते हैं कंगाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर में वास्तु दोष होना मनुष्य के लिए हानिकारक माना जाता है.
वास्तु दोष के कारण जीवन में कई समस्याएं आती हैं.

Vastu Tips Wealth and Prosperity : कभी-कभी जाने-अनजाने हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका असर हमारे जीवन पर बुरी तरह दिखाई देता है. बिना किसी कारण झगड़ा होना, घर में तनाव बना रहना या फिर किसी भी काम में बार-बार रुकावट आना ये सभी वास्तु दोष के संकेत माने जाते हैं. यदि आपके साथ भी लगातार इस तरह की घटना घट रही है तो पांच ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए या समय पर व्यवस्थित कर लेना चाहिए. कौन से वे काम हैं, जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

बिखरे हुए कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में इधर-उधर कपड़े अक्सर बिखरे पड़े रहते हैं तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. इसके अलावा, यदि आप साफ कपड़े नहीं पहनते हैं तो यह आपके जीवन में तनाव और परेशानियां लेकर आ सकता है. इसलिए जब भी कहीं से घर वापस आएं तो अपने कपड़ों को व्यवस्थित ढंग से रखें और जिन कपड़ों को नहीं पहनना है उन्हें धोने के लिए एक निश्चित स्थान पर जरूर रखें. इसके अलावा जो कपड़े पहनने लायक नहीं बचे हैं उन्हें नमक के पानी से धोकर किसी जरूरतमंद को दान में दे दें.

यह भी पढ़ें – Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्यों नहीं खरीदते नई चीज, खरीदारी करना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक ग्रंथ के नियम

बिखरे जूते-चप्पल

बहुत से घरों में दहलीज पर ही अक्सर जूते-चप्पल बेतरतीब पड़े रहते हैं. ये देखने में तो खराब लगता ही है साथ ही बैक्टीरिया, धूल, मिट्टी और गंदगी भी लाते हैं. घर के बाहर अव्यवस्थित जूते चप्पल सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देते हैं. ये परिवार की खुशियां बर्बाद कर सकते हैं. इसलिए जूते चप्पल को हमेशा व्यवस्थित ही रखना चाहिए.

रसोई घर में जूठे बर्तन

कई बार रात का खाना खाने के बाद आलस्य या थकान के चलते सिंक में ही जूठे हैं बर्तन छोड़ दिए जाते हैं. जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं इसके अलावा घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है. सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें – बिना पैसों के कभी किसी को ना दें या ना लें ये 5 वस्तुएं, नहीं तो बढ़ जाएगी मुसीबत, हो सकते हैं कंगाल

घर में फैली गंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में हमेशा गंदगी फैली रहती है और साफ सफाई ठीक तरीके से नहीं होती तो इससे भी घर में वास्तु दोष लग सकता है. घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है, परिजनों के बीज तनाव उत्पन्न हो सकता है. इसलिए हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

[ad_2]

Source link