Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNational4% बढ़ गया DA, किन कर्मचारियों के लिए है यह खुशखबरी, जानें

4% बढ़ गया DA, किन कर्मचारियों के लिए है यह खुशखबरी, जानें


ऐप पर पढ़ें

7th pay commission: साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर के आखिरी में या अक्टूबर में गुड न्यूज मिलने की उम्मीद है। इस बीच, महाराष्ट्र के अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को राज्य की सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी। इस तरह कुल 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जनसंपर्क सेल के मुताबिक, इस कदम से महाराष्ट्र सरकार पर कुल 9 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को 3% की उम्मीद: बता दें कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जुलाई डीए बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैसले की घोषणा सितंबर 2023 के महीने में होने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में खुदरा महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, ऐसे में सरकार महंगाई भत्ते (डीए) को 3% बढ़ाकर 45% करने की उम्मीद कर रही है। डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

वर्तमान में एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जहां केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए मिलता है, वहीं पेंशनभोगियों को डीआर दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है – जनवरी और जुलाई। पिछली बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी मार्च 2023 में की गई थी और इसे 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments