[ad_1]
हाइलाइट्स
मार्च माह में वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी.
वृश्चिक राशि के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहेगा.
March Grah Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन कर शुभ और अशुभ योग बनाते हैं. इसका प्रभाव मानव जीवन और संसार पर दिखाई देता है, और इन योगों का परिणाम किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा होता है. ये परिवर्तन विभिन्न राशियों के लिए चुनौतियां और अवसर लेकर आते हैं. मार्च में बुध और सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे. शुक्र और शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. लग्नेश शनि और बुध विशेष रूप से राशियों में परिवर्तन और प्रभाव का संकेत देते हैं. 07 मार्च को बुध मीन राशि में और शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेगा. इस राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति होने जा रही है. 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा. 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. इन ग्रहों के गोचर से चार राशियों को बेहतरीन नतीजे मिलेंगे. वे राशियां कौन सी हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
1.सिंह राशि :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च में ग्रह गोचर अनुकूल है. आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपके घर में शुभ कार्य होंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करेंगे. नौकरी के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी सफल होंगे. आपकी सैलरी बढ़ेगी. आपका करियर शानदार रहेगा. आप जिस भी क्षेत्र में जाएंगे उसमें सफल होंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे. आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे.
यह भी पढ़ें – केतु और बृहस्पति बना रहे नवपंचम योग, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मिलेगा भाग्य का साथ
2. वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहेगा. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं. घर में काफी समय से चल रहे वाद-विवाद अब खत्म हो सकते हैं. शुक्र की कृपा से आपको धन और समृद्धि मिलेगी. इससे संतान की परेशानियां दूर हो सकती हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. आपकी मेहनत अब सफल होगी. आपकी वाणी बहुत प्रभावशाली रहेगी. दांपत्य जीवन के लिए यह महीना बहुत अनुकूल है. आपको अपने पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा.
3. वृषभ राशि :
मार्च माह में वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी. इस राशि के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा है. जीवन की हर समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है. साथ ही व्यापारियों को भी अधिक लाभ मिलने की संभावना है. कर्मचारी भी कई प्रकार के सुखों का आनंद ले सकते हैं. आय के नए स्रोत खुलेंगे. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. संतान की ओर से आप प्रसन्न रहेंगे. जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बचत करने में सफलता मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार होगा.
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर करें काली मिर्च और काले तिल का उपाय, आने वाली मासिक शिवरात्रि पर पूरी होगी मनोकामना
4. कर्क राशि :
इस राशि के लिए मार्च शानदार रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. इससे आपका रूझान अध्यात्म की ओर बढ़ता है. ऐसी स्थिति में तीर्थयात्रा की जा सकती है. कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. इस समय उन्हें अपनी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : March 4, 2024, 18:23 IST
[ad_2]
Source link