Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeNational40 सीटें तक नहीं आ रहीं; कांग्रेस को इतनी सीटों पर देखना...

40 सीटें तक नहीं आ रहीं; कांग्रेस को इतनी सीटों पर देखना चाहते हैं हिमंता सरमा, कर डाली भविष्यवाणी


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जहां एक तरफ सियासी पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है, वहीं साथ-साथ ही साथ नेताओं की बयानबाजी भी सामने आने लगी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में 30 से 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। गुरुवार को रिपब्लिक टीवी समिट में बोलते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह चाहते थे कि कांग्रेस की सीटें घटकर 11 हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं होगा।

11 सीटों पर कांग्रेस को देखना चाहते हैं सरमा

सरमा ने कहा, “मेरी इच्छा है कि वे (कांग्रेस) 11 (भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की संख्या) तक सीमित हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस को 30 से 40 से अधिक लोकसभा सीटें नहीं मिलेंगी। वे पहले ही एक क्षेत्रीय पार्टी बन चुकी है। वर्षों तक उस पार्टी में रहने के बाद मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि कांग्रेस राष्ट्रीय नहीं बल्कि कई राज्यों में एक क्षेत्रीय पार्टी होकर रह जाएगी।”

राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी बन कर रह जाएगी कांग्रेस: हिमंत सरमा

सरमा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद परिवार की राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास आधारित राजनीति का उदय होगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “चुनाव के बाद आप कांग्रेस में गिरावट और पारिवारिक राजनीति का अंत देखेंगे। इस चुनाव के बाद इस देश में कोई परिवारवाद की राजनीति नहीं बचेगी। एक नई राजनीति उभरेगी जहां लोग विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।”

प्रधानमंत्री द्वारा आगे बढ़ाई गई विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में बोलते हुए सीएम सरमा ने कहा, “पीएम मोदी ने हाल ही में असम में 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परसों वह फिर आएंगे। 23 मार्च को वह 30,000 करोड़ के निवेश की नींव रखेंगे। वह जहां भी जा रहे हैं…आप देख सकते हैं कि किस तरह का विकास हो रहा है। अब कांग्रेस आंकड़ों पर सवाल नहीं उठा रही है, उनके पास प्रधानमंत्री की विकास यात्रा को खामोश करने के लिए कुछ भी नहीं है। पीएम ने विकास का प्रस्ताव दिया है।”

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments