Home Health 5 चीजें महिलाओं में बढ़ा देंगी फर्टिलिटी लेवल, नियमित करना होगा सेवन, aaj se hi kar de shuru

5 चीजें महिलाओं में बढ़ा देंगी फर्टिलिटी लेवल, नियमित करना होगा सेवन, aaj se hi kar de shuru

0
5 चीजें महिलाओं में बढ़ा देंगी फर्टिलिटी लेवल, नियमित करना होगा सेवन, aaj se hi kar de shuru

[ad_1]

हाइलाइट्स

बदलती जीवनशैली महिलाओं की फर्टिलिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है.
महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित फलों और सूखे मेवे का सेवन जरूरी.

increase fertility level in women: मां बनना हर महिला के जीवन का एक अद्भुत अनुभव होता है. लेकिन बदलती जीवनशैली महिलाओं की फर्टिलिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है. इसके चलते कई महिलाएं चाह कर भी मां बनने में असफल रह जाती हैं. यदि आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो घबराने के बजाय पांच हेल्दी डाइट को लेना चाहिए. तो आइए दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की गायनोकॉलिजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी से जानते हैं फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने वाले 5 आहार के बारे में.

1. नियमित फलों का सेवन
डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित फलाें का सेवन करना जरूरी होता है. इसके लिए संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और किवी जैसे फलों का नियमित सेवन करें. बता दें कि इनमें मौजूद विटामिन सी जल्दी कंसीव करने में मदद करता है.

2. पत्तेदार सब्जियां का सेवन
हरी भरी सब्जियां हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती हैं. किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर हमें हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इसी तरह हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ रहते हैं. इन सब्जियों में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट महिला को कंसीव करने में मदद करता है.

3. सूखे मेवे कंसीव के लिए फायदेमंद
डॉक्टर के मुताबिक, काफी प्रयास के बाद भी प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं हो पा रही है तो सूखे मेवे का सेवन जरूर करना चाहिए. इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके चलते कंसीव में काफी हद तक मददगार मिल सकती है. अलसी के बीज भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं. आप रोजाना एक चम्मच इसका भी सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल का बैंड बजा देगा यह देसी ड्रिंक, हड्डियों को बना देगा फौलादी, 3 फायदे कर देंगे हैरान

4. रेशा युक्त आहार
रेशा युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को अपने भोजन में जरूर शामिल करें. ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ फर्टिलिटी को भी बेहतर बनाता है. केला और सेव आदि फल, मूली-गाजर और आलू जैसी जड़ वाली सब्जियां, गेहूं वाला ब्रेड, अनाज और चोकर में प्रचुर मात्रा में रेशा पाया जाता है. जबकि, छिलके वाले आलू और सिंकी हुई बीन में रेशे की मात्रा करीब 10 ग्राम होती है. गेहूं के ब्रेड में चार ग्राम रेशा होता है.

ये भी पढ़ें: बंद कमरे में मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाना खतरनाक ! दम घुटने से हो सकती है मौत, डॉक्टर से जानें 5 बड़ी बातें

5. दूध से पूरी करें प्रोटीन की मात्रा
दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है. दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनने में मदद मिलती है. माना जाता है कि हाई फैट डेयरी प्रोडक्‍ट फर्टिलिटी की उम्मींद ज्यादा बढ़ा देते हैं.

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

[ad_2]

Source link