कंपनी के टीजर के मुताबिक, Redmi Note 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 रियर कैमरा दिया गया होगा। साथ ही यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को भी सपोर्ट करेगा। इसके साथही दो अन्य सेंसर्स भी दिए गए होंगे जिनकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
Redmi ने कुछ इमेज सैंपल भी शेयर किए हैं जिनके बारे में बताया गया है कि यह फोटो 50 मेगापिक्सल सेंसर से क्लिक की गई है। इसमें डिटेलिंग काफी अच्छी दिखाई दे रही है। ये ज्यादातर डेलाइट तस्वीरें हैं और इनमें एचडीआर भी अच्छा है। इस फोन को पंच-होल कटआउट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 12 Pro के संभावित फीचर्स:
इस फोन में फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका टच सैंपलिंग 240Hz है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट दिया गया है। इसमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर से लैस है। फोन 3.5mm जैक और USB-C पोर्ट के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा जो MIUI 13 पर आधारित होगा।
कहा जा रहा है कि Redmi Note 12 Pro 5G के भारतीय वेरिएंट में वही फीचर्स होंगे जो चीन वेरिएंट में दिए जा रहे हैं।