[ad_1]
तुलसी और आंवला का पूजन- तुलसी का पौधा हर हिंदू घर में लगाना शुभ माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को भी अतिप्रिय है और ये माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है. जिन घरों में प्रतिदिन सुबह-शाम तुलसी में दीपक जलाकर जल चढ़ाया जाता है, वहां भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है. इसके अलावा, आंवला सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही यदि एकादशी तिथि को आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाए तो भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है. आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करना विशेष रूप से फलदाई होता है.
[ad_2]
Source link