Home Tech & Gadget 5000 रुपये से कम में लॉन्च हुई Fire-Boltt की धांसू स्मार्टवॉच, मिल रहे 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड 

5000 रुपये से कम में लॉन्च हुई Fire-Boltt की धांसू स्मार्टवॉच, मिल रहे 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड 

0
5000 रुपये से कम में लॉन्च हुई Fire-Boltt की धांसू स्मार्टवॉच, मिल रहे 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फायर-बोल्ट ने भारत में अपना नया स्मार्टवॉच, Fire-Boltt Infinity लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की 5,000 रुपये से कम कीमत की लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। इसे Redmi, Amazfit, Realme, Boat और Noise जैसै अफॉर्डेबल सेगमेंट वाले स्मार्टवॉच की तरह ही बनाया गया है। Fire-Boltt Infinity 4GB इन-बिल्ट स्टोरेज, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, 300+ स्पोर्ट्स मोड, मेटल बॉडी डिजाइन और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए डिटेल्स में जानते हैं Fire-Boltt Infinity की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

 

9 जनवरी से बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध

Fire-Boltt Infinity की कीमत 4,999 रुपये है। आगर आप स्मार्टवॉच को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए 9 जनवरी दोपहर 12 बजे से अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टवॉच अभी ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट सहित कई दूसरे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

 

300 से अधिक गाने हो सकते हैं स्टोर

स्मार्टवॉच 400 x 400 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाली 1.6 इंच की स्क्रीन के साथ राउंड शेप्ड डायल में आती है। यह 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 90 पर्सेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी है जिससे आप वॉच से ही कॉल करने के साथ रिसीव भी कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉच को किसी भी TWS के साथ जोड़ा जा सकता है जिससे आप लोकल म्यूजिक सुन सकते हैं। वॉच 4GB इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें 300 से अधिक गाने स्टोर किए जा सकते हैं।

 

वॉच में है 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड

इसके अलावा,  Fire-Boltt Infinity में 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं जो यूजर्स के डेली एक्टिविटी और वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद करती है। इसके अलावा, वॉच वॉयस असिस्टेंट, गूगल असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करती है। वॉच के दूसरे फीचर्स में एक HR सेंसर, एक SpO2 मॉनिटर, एक स्लीप ट्रैकर, एक फीमेल हैल्थ ट्रैकर, 110 से अधिक वॉच फेसेज, ब्लूटूथ 4.0, क्रेक रसिसटेंस, IP67 डस्ट एंड वॉटर रसिसटेंस और व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक जैसे ऐप्स के स्मार्ट नोटिफिकेशन शामिल हैं।

(फोटो क्रेडिट- technoZee)

[ad_2]

Source link