[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
टेक दिग्गज शाओमी 26 फरवरी यानी कल अपना Xiaomi 13 Pro लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में आपको 50MP के तीन कैमरे के साथ 4820mAh की पॉवरफुल बैटरी भी मिल रही है। इसके अलावा, फोन में 120W का फास्ट चार्जर भी है जो आपके फोन को बहुत ही कम टाइम में फुल चार्ज कर देगा। लॉन्च इवेंट रात 9.30 बजे से शुरू होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियस वेबसाइट के साथ-साथ फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस है फोन
शाओमी के इस अपकमिंग फोन में 6.7 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस है। इसके अलावा, शाओमी का ये अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड है जो MIUI 14 आउट ऑफ दे बॉक्स पर चलता है।
फोन में है 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
दूसरी ओर फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेस दिया गया है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 4820mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गई है जो 120W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
(फोटो क्रेडिट- dpreview.com)
[ad_2]
Source link