Home Tech & Gadget 50MP के सेल्फी कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, होगा 30 हजार रुपये तक का फायदा

50MP के सेल्फी कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, होगा 30 हजार रुपये तक का फायदा

0
50MP के सेल्फी कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, होगा 30 हजार रुपये तक का फायदा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बेस्ट सेल्फी कैमरा वाले फोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक तगड़ा ऑफर है। इस ऑफर में आप 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाले Vivo V27 5G स्मार्टफोन को MRP से बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसका MRP 36,999 रुपये है। सेल में यह डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में आपका हो सकता है। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को आप 30 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। पुराने फोन के बदले मिलने वाला डिस्काउंट उसकी कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है। इस फोन में दिया जाने वाला डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की खास बात है कि इसमें कंपनी कलर चेंजिग ग्लास पैनल ऑफर कर रही है। यह डिवाइस 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G चिपसेट दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा ऑफर कर रही है।

2 हजार रुपये में Nothing Phone 2 की ऑफलाइन बुकिंग, बंपर डिस्काउंट भी

फोन में लगी बैटरी 4600mAh की है, जो 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-C और जीपीएस जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। फोन मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

[ad_2]

Source link