Home Tech & Gadget 50MP कैमरा और डॉल्बी ऑडियो वाले नए 5G फोन की पहली सेल, सस्ते दाम में खरीदने का मौका

50MP कैमरा और डॉल्बी ऑडियो वाले नए 5G फोन की पहली सेल, सस्ते दाम में खरीदने का मौका

0
50MP कैमरा और डॉल्बी ऑडियो वाले नए 5G फोन की पहली सेल, सस्ते दाम में खरीदने का मौका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

15 से 20 हजार रुपये के बीच का तगड़ा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Motorola G54 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी की फेसम G सीरीज का यह लेटेस्ट हैंडसेट है। इसे कंपनी ने हाल में भारत में लॉन्च किया था। फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में आता है। इसके 8जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, फोन के 12जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 18,999 रुपये खर्च करने होंगे। आज इसकी पहली सेल है।

आप मोटोरोला के इस फोन को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स के अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। पहली सेल में कंपनी इस फोन पर 1500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी देने वाली है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। फोन में डॉल्बी ऐटमॉस ऑडियो, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला का यह हैंडसेट 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट ऑफर कर रही है। इस फोन का डिस्प्ले भी धांसू है। इसमें आपको 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले देखने तो मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। 

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस शामिल है। फोन में ऑफर किया जाने वाला मेन कैमरा क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करने वाला यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है। 

यह बैटरी 33 वॉट की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड My UI 5.0 पर काम करता है। कंपनी इसे ऐंड्रॉयड 14 अपडेट के साथ अगले तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देती रहेगी। दमदार साउंड के लिए इस फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल स्टीरियो सेटअप मिलेगा। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C सपोर्ट के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे।

नए वेरिएंट में आया यह धांसू 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर 

[ad_2]

Source link