Home Tech & Gadget 50MP कैमरा वाले Motorola के दो नए स्मार्टफोन, डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार

50MP कैमरा वाले Motorola के दो नए स्मार्टफोन, डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार

0
50MP कैमरा वाले Motorola के दो नए स्मार्टफोन, डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मोटोरोला (Motorola) अपनी सुपरहिट G सीरीज के नए हैंडसेट्स को लॉन्च करने वाला है। कंपनी के इन नए स्मार्टफोन्स का नाम- Moto G13 और Moto G23 है। फोन्स की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मार्केट में इनकी जल्द एंट्री होने वाली है। कुछ दिन पहले इन हैंडसेट्स की प्राइसिंग और कलर ऑप्शन्स की जानकारी लीक हुई थी। अब टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने इनके हाई-क्वॉलिटी रेंडर्स को शेयर किया है।

शेयर किए गए रेंडर्स को देख कर कहा जा सकता है कि इन फोन का डिजाइन बेहद शानदार है। दोनों स्मार्टफोन दिखने में लगभग एक जैसे ही हैं। इनके बैक पैनल पर तीन कैमरे और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। डिजाइन रेंडर्स के अलावा टिपस्टर ने इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स को भी पोस्ट किया है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी देने वाली है। 

मोटो G13 और G23 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

नए स्मार्टफोन्स में कंपनी 1600×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। फोन में ऑफर किए जाने वाले इन डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का होगा। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 400 निट्स होगा और इनमें कंपनी पांडा ग्लास प्रोटेक्शन भी ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए इनमें आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे।

इनमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। G13 में आपको रियर में एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं, G23 में कंपनी 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देने वाली है। सेल्फी के लिए G13 में 8 मेगापिक्सल और G23 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जाएगा।

150W की चार्जिंग वाले OnePlus फोन को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका, 31 जनवरी तक बंपर सेल

प्रोसेसर की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार मोटोरोला के ये फोन मीडियाटेक हीलियो G85 पर काम करेंगे। ये फोन प्री-लोडेड ऐंड्रॉयड 13 ओएस के साथ आएगा। इनमें दी जाने वाले बैटरी 5000mAh की होगी और ये 30 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट्स साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे।

[ad_2]

Source link