Home Tech & Gadget 6 जून को होगी OnePlus 11 5G के नए फ्लैगशिप फोन की पहली सेल, मिलेगा बंपर ऑफर्स का फायदा

6 जून को होगी OnePlus 11 5G के नए फ्लैगशिप फोन की पहली सेल, मिलेगा बंपर ऑफर्स का फायदा

0
6 जून को होगी OnePlus 11 5G के नए फ्लैगशिप फोन की पहली सेल, मिलेगा बंपर ऑफर्स का फायदा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चीन की दिग्गज कंपनी OnePlus ने भारत में अपना लेटेस्ट वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन में मार्बल फिनिश के साथ 3डी माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल के साथ आता है। अब OnePlus 11 5G मार्बल ओडिसी की सेल डेट का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। इस फोन को पहली बार 6 जून, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से सेल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 56,999 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन को दो कलर इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

 

Xiaomi-Redmi यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1 जून से Free में Repair होगा पुराना Smartphone

OnePlus 11 5G Marble Odyssey स्पेसिफिकेशन्स 

वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी में डॉल्बी विजन के साथ 6.7 इंच सुपर फ्लूइड एमोलेड 2के डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 3216 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन है। रियर कैमरा मॉड्यूल में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 50MP (वाइड) + 48MP (अल्ट्रा-वाइड) + 32MP (टेलीफोटो) का ट्रिपल कैमरा सेट अप थर्ड जेन हैसलब्लैड कैमरा है। सेल्फी कैमरे में स्क्रीन फ्लैश के सपोर्ट के साथ 16MP का वाइड-एंगल कैमरा लेंस है।

 

आ गया Acer का सबसे सस्ता 40 इंच Smart TV, घर पर मिलेगा सिनेमा हॉल का मज़ा, कीमत 15000 से कम

 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 13 पर चलता है और शक्तिशाली क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन के 2 वेरिएंट हैं; एक 8GB रैम और 128GB वैरिएंट और एक 16GB रैम और 256GB वैरिएंट।

लंबे समय तक फोन को यूज करने के लिए OnePlus 115G मार्बल ओडिसी स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है। इस बैटरी को सुपर VOOC 100W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इस चार्जर से 25 मिनट में 100% चार्ज किया जा सकता है। इनबिल्ट माइक और लाउडस्पीकर के साथ ऑडियो फंक्शन संभव हैं। स्पीकर में डॉल्बी एटमॉस फीचर है, जो एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

[ad_2]

Source link