[ad_1]
हाइलाइट्स
मोटापा कम करने के लिए अपनी डाइट में खूब फल और सब्जियां शामिल करें.
हाई फाइबर वाली फूड्स का सेवन करने से भी वजन कंट्रोल किया जा सकता है.
Weight Loss Easy Tips: दुनियाभर में इस वक्त मोटापा बहुत बड़ी समस्या बन चुका है. करोड़ों लोग मोटापे की चपेट में आकर गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. मोटापे से निजात पाने के लिए लोग इन दिनों जिम में जाकर खूब पसीना बहा रहे हैं. महिला हो या पुरुष सभी को फिटनेस के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. कई लोग तो बाजार में मोटापा कम करने का दावा कर रहे सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर नेचुरली वजन कम किया जा सकता है. ब्रिटिश वेबसाइट एनएचएस की रिपोर्ट के मुताबिक लाइफस्टाइल और खाने-पीने को लेकर जरूरी बदलाव किए जाएं, तो वजन को तेजी से कम किया जा सकता है. अगर आप भी बेहतर फिटनेस चाहते हैं, तो ये टिप्स अपना सकते हैं.
ब्रेकफास्ट न छोड़ें- कई लोगों को लगता है कि कम खाना खाने से वजन घट सकता है और वे ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं. ब्रेकफास्ट छोड़ने से आपको वजन कम करने में कोई मदद नहीं मिलेगी. ऐसा करने से आपको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे और हेल्थ खराब हो जाएगी.
नियमित भोजन करें- दिन में नियमित समय पर भोजन करने से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. यह हाई फैट और हाई शुगर वाले स्नैक्स को स्किप करने में मददगार साबित हो सकता है. इसलिए रोज सही समय पर खाना जरूर खाएं.
ये भी पढ़ें- कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सोने से खराब हो सकती हैं आंखें, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बातें
खूब फल और सब्जियां खाएं- फल और सब्जियां कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. इससे वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है. फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जिनसे शरीर स्वस्थ रहता है.
ये भी पढ़ें- डार्क चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रॉल का होगा काम-तमाम? यहां जान लीजिए हकीकत
ज्यादा एक्टिव हो जाएं- फिजिकली एक्टिव रहकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. एक्सरसाइज शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकती है. आप ऐसी एक्टिविटी को कर सकते हैं, जिसे आप एंजॉय भी करें और हेल्थ को कई अन्य फायदे मिलेंगे.
खूब पानी पिएं- अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे, तो आपको वजन घटाने में आसानी मिलेगी. पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और भूख भी कम लगेगी, जिससे कैलोरी को कंट्रोल कर पाएंगे. आप अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स भी शामिल करें.
जंक फूड न खाएं- अक्सर लोग जंक फूड जैसे चॉकलेट, बिस्कुट, कुरकुरे और शुगरी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन न करें. इसके अलावा. शराब का सेवन कम से कम करें. एल्कोहल का सेवन कम करने से वजन को घटाने में आसानी हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Obesity, Trending news
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 01:45 IST
[ad_2]
Source link