[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Vodafone Idea (Vi) यूजर्स को एक शानदार एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। आज हम आपको Vi के सबसे किफायती फैमिली मोबाइल पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 110GB डेटा और कई ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा आपको अलग से डेटा रोल ओवर की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको दो कनेक्शन मिलेंगे।
Vodafone Idea 599 रुपये फैमिली पोस्टपेड प्लान के ढ़ेरों फायदे
599 रुपये का Vi पोस्टपेड प्लान फैमिली प्लान की लिस्ट में सबसे किफायती है। Vi का 599 रुपये वाला प्लान कुल 110GB डेटा के साथ आता है। इसके अलावा, 200GB डेटा रोलओवर उपलब्ध है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3000 एसएमएस मिलते हैं।
ये भी पढ़ें:- Vi लाया 1 रुपए के अंतर वाले दो नए प्लान, मिलेगा 2GB डेटा, फ्री कॉल्स और ये फायदे
प्लान 2 कनेक्शन के साथ आता है। इस प्लान के प्राइमरी कनेक्शन यूजर को 70GB डेटा, 3000 SMS/महीने और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। सेकेंडरी कनेक्शन अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 40GB डेटा और 3000 एसएमएस/महीने के साथ आता है। इस प्लान के साथ बंडल किए गए और भी लाभ हैं।
इसके अलावा यूजर्स को छह महीने के लिए अमेजन प्राइम, एक साल के लिए 499 रुपये का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, वीआई ऐप में वीआई मूवीज एंड टीवी वीआईपी, वीआई गेम्स और हंगामा म्यूजिक का एक्सेस मिलता है। फैमिली पोस्टपेड प्लान और भी हैं जिनकी कीमत 999 रुपये और 1149 रुपये प्रति महिना है।
Photo Credit: Freepik
[ad_2]
Source link