[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
टेक्नो (Tecno) ने अपने बजट स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नए हैंडसेट- Tecno Spark Go 2023 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। यह सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो 3जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही यह 7 हजार रुपये से कम की कीमत में टाइप-C चार्जर और 5000mAh की बैटरी देने वाला भी पहला हैंडसेट है। टेक्नो का यह लेटेस्ट फोन तीन कलर ऑप्शन नेब्युला पर्पल, एंडलेस ब्लैक और उयुनी ब्लू में आता है। इसकी सेल 23 जनवरी से शुरू होगी।
फीचर्स और स्पेसिफिक्शन्स
फोन में कंपनी 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एचडी+ डॉट नॉच IPS डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 480 निट्स का है। कंपनी ने इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन की मेमरी को जरूरत पड़ने पर आप 32जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।
प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो A22 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में ड्यूल माइक्रोस्लिट फ्लैशलाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का AI कैमरा लगा है।
वॉट्सऐप पर छोटी सी गलती बना देगी कंगाल, यूट्यूब के जरिए हो रहा खेल
स्मार्ट रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड HiOS 12.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
(Photo: GSMArena)
[ad_2]
Source link