Home Tech & Gadget 7.5 हजार रुपये से कम में मिल रहा Realme का फोन, तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी

7.5 हजार रुपये से कम में मिल रहा Realme का फोन, तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी

0
7.5 हजार रुपये से कम में मिल रहा Realme का फोन, तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कम बजट में बेस्ट फीचर वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Realme Narzo 50i Prime आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि फोन अमेजन इंडिया की डील में MRP से 25% सस्ते दाम में मिल रहा है। 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 9,999 रुपये है। सेल में आप इसे 25% डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 6,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आप इस फोन को 364 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। रियलमी का यह फोन बजट सेगमेंट में कई शानदार फीचर ऑफर करता है। आइए जामते हैं डीटेल। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 64जीबी तक के ड्यूल चैनल UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी इस फोन में ARM Mal-G57 GPU के साथ Unisoc Octa-Core प्रोसेसर दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा मिलेगा। 

65 इंच तक की साइज में आए इस कंपनी के शानदार TV, शुरुआती कीमत बेहद कम

वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI R Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। 

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिए एक्सचेंज ऑफर, डिस्काउंट के आधार पर बनाई है। एक्सचेंज ऑफर, गैजेट की कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में कोई भी गैजेट लेने से पहले उसके प्राइस जरूर चेक कर लें।

[ad_2]

Source link