[ad_1]
वॉशिंगटन. 90 साल की महिला ने कॉलेज में अपने दाखिले के 71 साल बाद परीक्षा पास कर डिप्लोमा ले लिया. दरअसल अमेरिका के इलिनॉय राज्य के डीकाल्ब की रहने वाली जॉयस डेफाऊ ने 1951 में नॉदर्न इलिनॉय यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था. तब उनका नाम जॉयस वोएला केन था और वह होम इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करना चाहती थीं. लेकिन जब एक चर्च में उनकी मुलाकात डॉन फ्रीमेन से हुई तो वह सबकुछ भूल गईं और दोनों ने शादी कर ली. उस समय तक वह साढ़े तीन साल की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. 1955 में इन दोनों ने शादी कर ली और उनके तीन बच्चे हुए. कुछ समय बाद फ्रीमेन की मौत हो गई. करीब 5 साल के बाद जॉयस ने रॉय डेफाऊ से शादी की और इन दोनों के छह बच्चे हुए.
जॉयस ने 2019 में अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा जाहिर की. जॉयस ने सीएनएन को बताया, ‘मुझे लगता है कि मैंने उनसे कहा कि मैं पढ़ाई पूरी न होने के चलते दुखी हूं और मेरे बच्चों ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने फिर से उसी कॉलेज में दाखिला लिया और क्लास लेनी शुरू कीं. बता दें कि जॉयस के 17 पोते-पोतियों में से एक उसी कॉलेज की पूर्व छात्रा रह चुकी है.
ऑनलाइन क्लास के जरिए पूरी की पढ़ाई
जॉयस ने कैंपस में जाने के बजाय कंप्यूटर के जरिए क्लास लीं. उन्हें कंप्यूटर चलाना उनके बच्चों ने सिखाया. 2020 में जब कोविड-19 महामारी आई तब जॉयस ने कंप्यूटर के जरिए हो रही पढ़ाई के लिए बहुत शुक्रगुजार रहीं क्योंकि वह पहले से ही उसी तरीके से पढ़ रही थीं और उन्हें इसमें कोई असुविधा नहीं हुई.
जॉयस के पूरे परिवार ने इस डिग्री को हासिल करने में उनकी काफी मदद की और इसके लिए वह उनकी काफी शुक्रगुजार हैं. जॉयस ने हर सेमेस्टर की हर क्लास ली और अपने क्लास के रूटीन को पूरी तरह फॉलो किया. अब तीन साल बाद आखिरकार उन्होंने कैप और गाउन पहनकर बैचलर ऑफ जनरल स्टडीज़ की डिग्री ले ली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: America, Education, World news
FIRST PUBLISHED : December 12, 2022, 17:02 IST
[ad_2]
Source link