[ad_1]
हाइलाइट्स
एक कप सोया मिल्क में गाय के दूध के बराबर कैल्शियम मौजूद रहता है.
बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए टोफू का सेवन भी बेस्ट हो सकता है.
Calcium Rich Foods for Diet: हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए लोग अक्सर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं. वहीं, शरीर में कैल्शियम (Calcium rich foods) की कमी पूरी करने के लिए ज्यादातर लोग डाइट में दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट को एड करना पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों में डेयरी प्रोडक्ट से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम मौजूद रहता है?
बेशक डेयरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का बेस्ट सोर्स माना जाता है. वहीं, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बॉडी को फिट और एक्टिव रखने का भी काम करता है मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ चीजों में डेयरी प्रोडक्ट के मुकाबले अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. इनका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, जानते हैं डेयरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा कैल्शियम वाली चीजों के बारे में.
सोया मिल्क पीएं
शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग दूध पीना पसंद करते हैं. हालांकि, एक कप सोया मिल्क में गाय के दूध के बराबर कैल्शियम मौजूद रहता है. साथ ही सोया मिल्क को विटामिन डी का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. वहीं, दूध की अपेक्षा सोया मिल्क में सैचुरेटेड फैट भी कम होता है.
ये भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न खाएं 4 फूड्स, किडनी फेलियर का बढ़ता है खतरा, तुरंत बनाएं दूरी
चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप चिया सीड्स का भी सेवन कर सकते हैं. 2 चम्मच चिया सीड्स में लगभग 179 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा चिया सीड्स में फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की मात्रा भी अधिक होती है. ऐसे में चिया सीड्स खाने से शरीर की मसल्स मजबूत होने लगती हैं.
बादाम
दिन में 1 कप बादाम का सेवन करके आप शरीर की एक-तिहाई कैल्शियम की जरूरत को पूरा कर सकते हैं. 1 कप बादाम में 385 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद रहता है. साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा 838 और फैट 72 ग्राम होता है.
सूखे अंजीर
अंजीर का नाम ड्राई फ्रूट्स की फेहरिस्त में शुमार है. 8 सूखे अंजीर का सेवन करने से शरीर को 241 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है. वहीं, अंजीर को एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Diabetes के मरीज इन 4 तरह के फलों से बना लें दूरी, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर, कभी न करें गलती
टोफू
बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए टोफू का सेवन भी बेस्ट हो सकता है. आधा कप टोफू में 275-861 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद रहता है. ऐसे में कैल्शियम की मात्रा टोफू की क्वालिटी और वैराइटी पर निर्भर करती है.
सफेद बीन्स
सफेद बीन्स को आयरन और प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम का भी बेहतर सोर्स माना जाता है. 1 कप सफेद बीन्स में कैल्शियम की मात्रा लगभग 161 मिलीग्राम होती है. साथ ही लो फैट फूड खाने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं.
सनफ्लावर सीड्स
सूरजमुखी की बीज में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है. 1 कप सनफ्लावर सीड्स में 109 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. वहीं, सनफ्लावर सीड्स को मैग्नीशियम, विटामिन ई और कॉपर का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है.
ब्रोकली
हरी सब्जियों में कई लोग ब्रोकली का सेवन करते हैं. 1 कप ब्रोकली में 100 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. ऐसे में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप डाइट में ब्रोकली को भी शामिल कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health News, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 13, 2023, 01:45 IST
[ad_2]
Source link