[ad_1]
हाइलाइट्स
आंकड़े का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है.
आंकड़े के पत्ते भी भगवान शिव को बेहद प्रिय होते हैं.
8 Leaves Offer Lord Shiva : हिंदू धर्म शास्त्रों में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा पाठ को लेकर कुछ विशेष नियम और विधान बताए गए हैं. धर्म शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि किस देवी या देवता को क्या चढ़ाना सही होता है और क्या नहीं. माना जाता है कि पूजन के दौरान यदि सही विधि विधान से भगवान की आराधना की जाए, तो वह प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं. ऐसे में यदि बात की जाए भगवान भोलेनाथ की, तो भगवान शिव के पूजन से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं. धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है. इन्हें भगवान शिव को अर्पित करने से वे अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, भोलेनाथ को अर्पित किए जाने वाले कुछ पत्तों के बारे में.
शमी के पत्ते
शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते अत्यंत प्रिय है. माना जाता है कि शमी के पत्ते शिवलिंग के साथ-साथ भगवान गणेश को भी चढ़ाए जाते हैं. महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही शनि दोष भी कम होता है.
यह भी पढ़ें – शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, क्या है विवाह का अर्थ, जानें 7 नंबर के पीछे का गणित
पीपल के पत्ते
यदि सोमवार के दिन भगवान शिव को चढ़ाने के लिए आपके पास बेलपत्र नहीं है. तो आप भगवान शिव को पीपल के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पत्तों से भगवान शिव का पूजन करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.
अपामार्ग
अपामार्ग जिसे चिरचिटा के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. इस पौधे के पत्ते को भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं. माना जाता है, कि अपामार्ग के पत्तों को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है.
धतूरा
धतूरे का फल और इसके पत्ते दोनों ही भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, यदि आपके पास भगवान शिव को चढ़ाने के लिए धतूरे का फल नहीं है. तो आप इसके पत्ते भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं.
भांग
भगवान भोलेनाथ के अभिषेक में भांग का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा आप शिवलिंग पर भांग के पत्तों को भी अर्पित कर सकते हैं.
दूर्वा
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार दूर्वा अमृत के समान होती है, यदि आप शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाते हैं. तो आपको दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.
बांस के पत्ते
मान्यताओं के अनुसार यदि आप भगवान शिव को पूजन के दौरान बांस के पत्ते चढ़ाते हैं. तो ऐसा करने से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
यह भी पढ़ें – पूजा में क्यों रखते हैं कलश, स्थापित करने के लिए किस धातु का करें उपयोग, इस सरल विधि से करें स्थापना
आंकड़े के पत्ते
आंकड़े का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसके अलावा आंकड़े के पत्ते भी भगवान शिव को बेहद प्रिय होते हैं. आप शिवलिंग पर आंकड़े के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Shiva, Religion
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 03:25 IST
[ad_2]
Source link