Home Tech & Gadget 85 इंच का Smart TV लाया शाओमी, प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा 23 हजार सस्ता

85 इंच का Smart TV लाया शाओमी, प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा 23 हजार सस्ता

0
85 इंच का Smart TV लाया शाओमी, प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा 23 हजार सस्ता

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चीन में हुए एक इवेंट में शाओमी ने अपने नए 85 इंच टीवी को लॉन्च किया, जो हाइपर ओएस पर काम करता है। दरअसल, कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में टीवी एस प्रो लॉन्च किया था। इसे 65 और 75-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया था। अब शाओमी ने TV S Pro के नए 85 इंच वेरिएंट को लॉन्च किया है। बड़े डिस्प्ले के अलावा, टीवी में दमदार साउंड और कई नए फीचर्स मिलते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं क्या है खास

Xiaomi TV S Pro 85 इंच की खासियत

Xiaomi TV S Pro अब 85-इंच स्क्रीन साइज में भी मिलेगा। इसमें एक मिनी एलईडी डिस्प्ले पैनल है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन, 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। टीवी 1,440 हाई-एंड बैकलाइट पार्टीशन और एक लाइट सेंसर प्रदान करता है जो आसपास के वातावरण के आधार पर ब्राइटनेट को ऑटोमैटकली एडजस्ट करता है। Xiaomi TV S Pro 85 में फुल-स्टैक कलर इंजन, कंट्रास्ट एन्हांसमेंट इंजन, कलर एक्यूरेसी इंजन, डायनामिक क्लैरिटी इंजन जैसे कई तकनीकों को भी सपोर्ट करता है। टीवी डॉल्बी विजन एटमॉस कंटेंट भी चला सकता है और यह HDR10+ के साथ-साथ IMAX एन्हांस्ड सर्टिफाइड है।

सेल खत्म होने से पहले लूट लो ऑफर, 80% तक सस्ते मिल रहे ये 12 Smart TV; सबसे सस्ता ₹7499 का

30W का दमदार साउंड आउटपुट

ऑडियो के लिए, Xiaomi TV S Pro 85 डुअल 15W स्टीरियो स्पीकर से लैस है जो 30W का साउंड आउटपुट देता है। इसमें वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। हार्डवेयर की बात करें तो Xiaomi TV S Pro 85 में क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। टीवी नए हाइपरओएस पर चलता है। टीवी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाईफाई 6, दो एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, यूएसबी 3, यूएसबी 2, एक ईथरनेट पोर्ट और एक एनएफसी रिमोट कंट्रोल शामिल हैं।

Xiaomi TV S Pro 85 की कीमत और ऑफर

Xiaomi TV S Pro 85 की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये) है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक CNY 2,000 (लगभग 23 हजार) डिस्काउंट कूपन के लिए एलिजिबल होंगे। पहली सेल 31 अक्टूबर से शुरू होगी।

[ad_2]

Source link