[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
टेक कंपनी मोटोरोला भारतीय मार्केट में अलग-अलग सेगमेंट में ढेरों दमदार स्मार्टफोन्स ऑफर कर रही है, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आपका बजट कम है और आप पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Motorola e13 पर मिल रही डील पर नजर जरूर डालनी चाहिए। इस फोन को 6000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Motorola e13 में 8GB तक इंस्टॉल्ड रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। यह डिवाइस बड़े डिस्प्ले और 5000mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है। लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart की ओर से इस फोन पर खास छूट दी जा रही है और इसे सबसे अफॉर्डेबल 8GB+128GB फोन के तौर पर लिस्ट किया गया है। ग्राहक अलग से बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
9000 रुपये से कम में मिलने लगा 5G फोन, 7GB रैम और 50MP कैमरा भी
सस्ते में ऐसे खरीदें Moto e13
मोटोरोला बजट फोन के 8GB+128GB वेरियंट को छूट के बाद फ्लिपकार्ट ने 7,499 रुपये में लिस्ट किया है। वहीं 4GB+64GB वेरियंट 6,499 रुपये में लिस्टेड है। इन दोनों के लिए ही Bank of Baroda, IDFC FIRST Bank और Yes Bank क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर 10 पर्सेंट अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Card के साथ भी 5 पर्सेंट कैशबैक दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर्स के चलते फोन को 6000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,950 रुपये तक के अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। इस डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इसे चार कलर ऑप्शंस- ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक, क्रीमी वाइट और लिटिल बॉय ब्लू में खरीदा जा सकता है।
बेस्ट स्मार्टफोन डील्स अब 10 हजार रुपये से कम में, लिस्ट में Samsung-Xiaomi सब
ऐसे हैं Moto e13 के स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है और Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में Android 13 (Go Edition) दिया गया है, जो स्मूद इंटरफेस ऑफर करता है। बात कैमरा की हो तो बैक पैनल पर 13MP प्राइमरी और सामने 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Dolby Atmos साउंड सपोर्ट और IP52 रेटिंग वाले इस फोन में 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है। यह पतले, स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है।
[ad_2]
Source link