[ad_1]
नया 5G फोन खरीदने का प्लान है, जो हैवी रैम, दमदार कैमरा और तेज चार्ज होने वाली बैटरी से लैस हो, तो मोटोरोला का सबसे लेटेस्ट फोन Motorola Edge 40 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन की बिक्री कल यानी 30 मई से शुरू होने जा रही है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीद जा सकेगा। यह वर्तमान में 30,000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में सबसे अच्छे 5G फोन में से एक है। मोटोरोला के इस फोन में 144 हर्ट्ज डिस्प्ले, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, IP68 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर और बहुत कुछ मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 5G फोन है और वॉटरप्रूफ भी है, यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में काम कर सकता है।
नया मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है और बैंक ऑफर के साथ 27,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन में क्या है खास, यहां हम आपको 6 पॉइंट में बता रहे हैं, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं…
मोटोरोला एज 40 की पहली सेल 30 मई को: खरीदने के 6 कारण:
1. नया मोटोरोला एज 40 मिड-रेंज सेगमेंट में 6.55 इंच के अच्छे डिस्प्ले के साथ आता है। आपको इसकी कर्व्ड स्क्रीन पर कंटेंट देखने में मजा आएगा। इसमें एक पोलेड पैनल है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है और कंपनी ने हाई-एंड ओटीटी कंटेंट देखने के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए इसमें एचडीआर 10+ के लिए सपोर्ट भी जोड़ा है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है, जिससे कड़ी धूप में स्क्रीन काफी हद तक साफ दिखाई देती है। नया मोटोरोला फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी है।
2. इसके बैक पैनल पर प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश है, जो कई लोगों को पसंद आएगी क्योंकि ये न सिर्फ प्रीमियम फील देता है बल्कि हाथ में लेने पर काफी अच्छा लगता है। 5G फोन का प्रोफाइल बहुत पतला है और लेदर बैक फिनिश के साथ लाइटवेट डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले इसे बाजार में सबसे अलग बनाता है। हल्का प्रोफाइल फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान बनाता है। इसका म्यूट ग्रीन कलर काफी खूबसूरत दिखता है। कुल मिलाकर, इसमें आपको एक शानदार डिजाइन मिल रहा है।
3. सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, इसका मतलब है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट होने है। फोन से आप पानी में भी फोटोग्राफी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में भी काम कर सकता है। यह 30,000 से कम कीमक के किसी फोन में नहीं मिलता है।
4. 29,999 रुपये में, मोटोरोला 256GB स्टोरेज दे रहा है, जो आपको इस प्राइस रेंज में अन्य स्मार्टफोन कंपनियों से नहीं मिलता है। यानी आपको स्टोरेज स्पेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
5. फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस है और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो यूजर्स को सोशल नेटवर्किंग, कॉलिंग, मल्टी-टास्किंग, वीडियो एडिटिंग जैसे कामों का तेज और स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। फोन पर हैवी गेम्स लो सेटिंग पर भी आसानी से काम करेंगे। फोन का यूजर इंटरफेस भी व्यवस्थित है और बहुत ही स्मूथ है। आपको स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलता है।
6. जहां कई कंपनियां फोन के बॉक्स से चार्जर निकाल रही हैं। मोटोरोला कम कीमत में इतनी सारी सुविधाएं देने के बावजूद बॉक्स में 68W फास्ट चार्जर बंडल करती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक के लिए भी सपोर्ट मिलता है, जो शायद आपको 30,000 रुपये से कम कीमत के अन्य फोन में नहीं मिलता है।
मोटोरोला एज 40: टालने का 1 कारण
मोटोरोला एज 40 में थोड़ी छोटी 4400mAh की बैटरी है। इसलिए, मिड-रेंज मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 प्रोसेसर, 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ 144 हर्ट्ज डिस्प्ले और कैमरे के इस्तेमाल से बैटरी के जल्द खत्म होने की संभावना है। लेकिन, यह कोई डील ब्रेकर नहीं है क्योंकि कंपनी 68W फास्ट चार्जर बंडल कर रही है, इसलिए इससे बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद मिलेगी।
[ad_2]
Source link