Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeTech & Gadget9 मिनट में फोन फुल चार्ज: दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग फोन!...

9 मिनट में फोन फुल चार्ज: दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग फोन! बस इतनी है कीमत


नई दिल्ली। Realme GT 3 स्मार्टफोन की ग्लोबली लॉन्च का ऐलान हो गया है। फोन को 28 फरवरी की मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया जाएगा। Realme GT 3 स्मार्टफोन 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को 10 मिनट से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकेगा। फोन 80 सेकेंड में जीरो से 20 फीसद तक चार्ज हो जाता है। जबिक 50 फीसद चार्ज होने में मात्र 4 मिनट लगता है।

फास्ट चार्जिंग की दुनिया में जंग जारी
मोबाइल फोन की दुनिया में फास्ट चार्जिंग को लेकर जंग जारी है। जिसमें रियलमी लीडिंग ब्रांड बनकर उभरा है। बता दें कि साल 2018 में oppo की ओर से 50W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी ऑफर की गई है। मिड 2019 में ओप्पो ने 65W फास्ट चार्जर पेश किया और 2021 में Mi ने 120W चार्जर पेश किया था। इसके बाद 2022 में Realme में 150W, और फिर वीवो ने 200W और Mi ने 210W चार्जर पेश किया था। वही अब Realme ने 240W चार्जर पेश किया है। इससे पहले Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन को 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था।

Realme GT 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT 3 में 6.74 इंच 1.5K 144Hz रिफ्रेश रेट एमोलेड सपोर्ट दिया गया है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आता है। फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है। Realme GT 3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP है। इसके अलावा 8MP और 2MP कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4500mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments