Home National 9 राज्यों के चुनाव तय करेंगे 2024 का रास्ता? राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसी पर मंथन करेगी भाजपा

9 राज्यों के चुनाव तय करेंगे 2024 का रास्ता? राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसी पर मंथन करेगी भाजपा

0
9 राज्यों के चुनाव तय करेंगे 2024 का रास्ता? राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसी पर मंथन करेगी भाजपा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

साल 2024 के आम चुनावों से पहले इसी साल यानी 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा में विजयी हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही भाजपा ने राज्य चुनावों के लिए अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में चुनावी योजना और चुनावी सफलता को लेकर पीएम मोदी भाषण देंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को नई दिल्ली में होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 16 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं।

इस बैठक में भाजपा के महासचिव प्रदेश अध्यक्ष व सह अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समापन भाषण होगा। वह अपने पार्टी सहयोगियों को पार्टी और संगठन को आगे ले जाने और चुनावी सफलता को लेकर अपना मंत्र साझा करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, मुख्य आकर्षण के केंद्र में आगामी विधानसभा चुनाव होंगे। 

कुछ राज्यों के नेताओं को कार्यकारिणी को संबोधित करने के लिए कहा जा सकता है कि वे आगे के चुनावों की तैयारी कैसे कर रहे हैं। त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, कर्नाटक, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना वे नौ राज्य हैं जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा द्वारा पार्टी की राजनीतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों में सरकार ने देश के लोगों के कल्याण के लिए क्या किया है, इस बारे में आर्थिक संकल्प के बारे में बताया जा रहा है। इस बैठक में संगठन, उसके कार्य और उसकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। राज्यों को इस बैठक के लिए अपना रिपोर्ट कार्ड भी लाना होगा।

नड्डा के कार्यकाल के विस्तार पर लग सकती है मुहर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक निकाय की बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा का तोड़ निकालेगी भाजपा?

विपक्षी दलों में व्यापक एकता की लेकर हो रही चर्चा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर भाजपा इस बैठक में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकती हैं क्योंकि कांग्रेस, भाजपा पर ‘‘घृणा और विभाजन’’ की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। सूत्रों के मुताबिक इस संदर्भ में एक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है। पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

 

[ad_2]

Source link