[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। ये प्लान बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा देते हैं। अगर आप भी अपने लिए लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं, तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। 90 दिन चलने वाले प्लान्स इन्हीं में से एक हैं। जियो और एयरटेल के इन प्लान्स में आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। खास बात है कि कंपनी इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है।
जियो का 749 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपके हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 180जीबी का हो जाता है। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। कंपनी इस प्लान में देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। जियो का यह प्लान कई शानदार अडिशनल बेनिफिट भी देता है। इसमें जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री ऐक्सेस भी शामिल है।
एयरटेल का 779 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। इस हिसाब से 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 135जीबी का हो जाता है। 5G नेटवर्क एरिया में रहने वाले यूजर्स को कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है। प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। एयरटेल का यह प्लान विंक म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
सस्ते हुए वनप्लस, सैमसंग और रियलमी के फोन, पूरे हफ्ते भारी डिस्काउंट
वोडाफोन-आइडिया का 90 दिन वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को अभी 5G कनेक्टिविटी नहीं ऑफर कर रहा। ऐसे में यह इंटरनेट स्पीड के मामले में जियो और एयरटेल से थोड़ा पीछे है। बात करें 90 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की तो कंपनी का 903 रुपये वाला प्लान 90 दिन चलता है। इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को 90 दिन के लिए सोनी लिव का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा इसमें बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट भी मिलते हैं।
(Photo: Freepik)
[ad_2]
Source link