Home National 90 सेकेंड में मारुति जिप्सी का पुर्जा-पुर्जा खोलकर रख दिया, भारतीय वायुसेना के जवानों ने कमाल कर दिया; देखें Video

90 सेकेंड में मारुति जिप्सी का पुर्जा-पुर्जा खोलकर रख दिया, भारतीय वायुसेना के जवानों ने कमाल कर दिया; देखें Video

0
90 सेकेंड में मारुति जिप्सी का पुर्जा-पुर्जा खोलकर रख दिया, भारतीय वायुसेना के जवानों ने कमाल कर दिया; देखें Video

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

91st anniversary of the Indian Air Force: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की 91 वीं वर्षगांठ समारोह आठ अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। प्रयागराज में इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। ऐसी ही एक रिहर्सल के दौरान एयरफोर्स के जवानों का कमाल देखने को मिला जिन्‍होंने 90 सेकेंड के अंदर मारुति जिप्‍सी का पुर्जा-पुर्जा खोलकर रख दिया। 

सबसे पहले एयरफोर्स के जवान जिप्‍सी के दोनों तरफ खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद एक-एक कर जिप्‍सी के पुर्जे खोलना शुरू होता है। सेंकेंड में जिप्‍सी की बॉडी खोल दी जाती है। बॉडी उठाकर जवान बगल में रख देते हैं। इसके बाद कमानी खोली जाती है और देखते ही देखते पहिए निकल जाते हैं। करीब 90 सेकेंड के अंदर जवान जिप्‍सी के एक-एक पुर्जे को खोलकर अलग कर देते हैं। 

प्रयागराज में होगा एयर शो 

भारतीय वायुसेना की 91 वीं वर्षगांठ के मौके पर एयरशो के लिए प्रयागराज को चुना गया है। इस साल वायु सेना दिवस की थीम- आईएएफ: सीमाओं से परे वायुशक्ति है। इस बार एयर डिस्प्ले गाजियाबाद के हिंडन की बजाए प्रयागराज में होगा। आईएएफ इस बार संगम क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगी। 120 विमान, 10 अलग-अलग बेस से एयर शो में अपना दम-खम दिखाएंगे। एयर शो में मिग-21 का आखिरी प्रदर्शन होगा। समारोह में करीब 20 हजार बच्‍चों के शामिल होने की संभावना है। 

[ad_2]

Source link