[ad_1]
Moto G14 के फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें डॉल्बी एटमस सपोर्ट दिया गया है। यह फोन यूनिसॉक T616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज दी गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है जिसे आगे चलकर एंड्रॉइड 14 का अपडेट भी दिया जाएगा।
Moto G14 में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई हो जो 20W टर्बो पावर चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। यह IP52 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Moto G14 की कीमत: इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। प्री-ऑर्डर ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 750 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएघा। वहीं, 3,200 रुपये की फ्री स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। इसे स्काई ब्लू और स्टील ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और मुख्य रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
[ad_2]
Source link