Home Sports WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारत के खिलाफ उतरेंगे ये खतरनाक खिलाड़ी

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारत के खिलाफ उतरेंगे ये खतरनाक खिलाड़ी

0
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारत के खिलाफ उतरेंगे ये खतरनाक खिलाड़ी

[ad_1]

World Test Championship- India TV Hindi

Image Source : GETTY
World Test Championship

WTC Final: आईपीएल 2023 के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होने वाली है। पिछली बार इसी मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारने वाली टीम इंडिया इस साल ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम करना चाहेगी। इसी बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि इस बड़े मुकाबले के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

भारत दौरे पर पहले दो टेस्ट मैचों के बाद स्वदेश लौटे पैट कमिंस की एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री हो चुकी है। बता दें कि ये खिलाड़ी WTC फाइनल में टीम की कमान संभालने वाला है। वहीं यही टीम इंग्लैड के खिलाफ एशेज सीरीज में भिड़ने वाली है। टीम की वाइस कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। स्मिथ ने हाल ही में भारत दौरे पर दो मैचों के लिए टीम की कमान भी संभाली थी।

स्टार खिलाड़ियों से सजी है टीम

इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई घातक खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी लाइन अप में स्कॉट बोलैंड, जोस हेजलवुड, जोस इंग्लिस, नाथन लॉयन और टॉड मर्फी को शामिल किया गया है। वहीं मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन के रूप में दो ऑलराउंडर्स को भी इस टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी लाइन अप की अगुआई मिचेल स्टार्क करेंगे। 

टीम में कई शानदार बल्लेबाज

वहीं टीम की बल्लेबाजी के ओर देखें तो स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू रैनशॉ, मार्कस हैरिस और डेविड वॉर्नर को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम के विकेटकीपर एलेक्स कैरी होंगे।

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (वाइस कैप्टन), डेविड वॉर्नर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोस हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क।   

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link