[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
LNMU Bihar BEd 4 year admission application form 2023 : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के लिए आवेदन की तारीख मंगलवार को घोषित कर दी। विद्यार्थी 20 अप्रैल से ऑनलाइन ओवदन कर सकेंगे। बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड प्रवेश परीक्षा 27 मई को होगी। परीक्षा के राज्य नोडल अफसर प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। विद्यार्थी इस पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आसानी से फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट एवं आवेदन प्रपत्र सरल बनाए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431041694 भी जारी किया गया है।
लनामिवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने लगातार चौथी बार लनामिवि पर विश्वास जताया और नोडल विवि नामित किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-lnmu.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
हेल्पलाइन नंबर 9431041694 भी जारी किया गया है। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड.-2023 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 20 अप्रैल से 12 मई तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थी 22 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 मई (शनिवार) है।
परीक्षा दो शहर मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में आयोजित होगी। पूरे सूबे में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अन्तर्गत बसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली और माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढ़ी चार महाविद्यालय हैं और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर नामांकन होंगे।
[ad_2]
Source link