[ad_1]
BSEB Bihar Board 10th Model paper 2023 : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। इससे एक दिन पहले इंटर के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया गया था। बोर्ड की मानें तो इस बार प्रश्न पत्र पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर दोगुनी होगी। वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन छात्रों को उसमें से आधे का ही जवाब देना होगा। वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मॉडल पेपर उपलब्ध है।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जाएगी। मैट्रिक आंतरिक मूल्यांकन 19 से 21 जनवरी तक होगा। मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर 8 जनवरी से 15 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे। हालांकि स्टूडेंट्स इन्हें खुद से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। स्कूलों को अपने लॉग इन आईडी से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्कूल प्रमुख स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे।
मॉडल पेपर डायरेक्ट पेपर Direct Link
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का शेड्यूल
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
14 फरवरी गणित गणित
15 फरवरी विज्ञान विज्ञान
16 फरवरी सामाजिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान
17 फरवरी अंग्रेजी अंग्रेजी
20 फरवरी मातृभाषा मातृभाषा
21 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा
22 फरवरी एच्छिक विषय एच्छिक विषय
[ad_2]
Source link