[ad_1]
हाइलाइट्स
गुरु के प्रवेश करते ही मेष राशि में पंचग्रही योग बन जाएगा.
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ है.
इस साल 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ है. अक्षय तृतीया को देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा. मीन से निकलकर मेष राशि में गुरु का गोचर होगा. गुरु के प्रवेश करते ही मेष राशि में पंचग्रही योग बन जाएगा. मेष में गुरु, सूर्य, बुध, राहु और यूरेनस की उपस्थिति से पंचग्रही योग का निर्माण होगा. गुरु का गोचर और मेष में बना पंचग्रही योग 4 राशियों मेष, सिंह, वृष और कर्क के जातकों की किस्मत को चमका सकता है. अक्षय तृतीया इन 4 राशिवालों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं अक्षय तृतीया पर मेष राशि में बने पंचग्रही योग का मेष, सिंह, वृष और कर्क पर सकारात्मक प्रभाव.
गुरु गोचर समय 2023
22 अप्रैल को सुबह 06:12 बजे गुरु गोचर मेष राशि में होगा. गुरु मेष राशि में 01 मई 2024 तक रहेगा. उसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेगा. गुरु अस्त अवस्था में ही राशि परिवर्तन कर रहा है. 5 दिन बाद यानि 22 अप्रैल को गुरु का उदय मेष राशि में होगा. गुरु के उदय के साथ ही मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे.
मेष राशि में गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग भी बनेगा. यह योग अक्टूबर तक रहेगा. उसके बाद राहु मेष राशि से निकल जाएगा.
पंचग्रही योग का राशियों पर शुभ प्रभाव
मेष: अक्षय तृतीया पर मेष राशि में बनने वाला पंचग्रही योग आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होगा. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को व्यापार में मुनाफा होगा और बिजनेस को विस्तार देने के लिए सहयोग प्राप्त हो सकता है. जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए अचानक प्रमोशन का योग बन रहा है. नौकरी में आपकी तरक्की होगी. प्रभाव बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया कब है 22 या 23 अप्रैल को? किस समय सोना खरीदना शुभ? जान लें सही तिथि और पूजा मुहूर्त
वृष: अक्षय तृतीया पर पंचग्रही योग वृष राशिवालो की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है. आपकी राशि के जातकों को धन लाभ होगा. आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है, इससे आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे.
आपके आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आपका जीवन सुखमय होगा. आपकी सेहत भी ठीक रहेगी.
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर दान से बनेगा राजयोग! साधारण व्यक्ति बन सकता है राजा, पूजा के समय पढ़ें पौराणिक कथा
कर्क: पंचग्रही योग से कर्क राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है या कोई अन्य आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपकी आमदनी बढ़ने से बैंक बैंलेस में इजाफा होगा. आप सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे.
समय अनुकूल रहेगा. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. काम की सराहना होगी. कोई काम रुकेगा नहीं. व्यापारियों को लाभ होगा, निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.
सिंह: अक्षय तृतीया का पंचग्रही योग सिंह राशिवालों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है. आपका पुराना धन वापस मिल सकता है, अचानक धन लाभ से मन खुश हो जाएगा. आपके पुराने अटके हुए काम सफल होंगे.
इस समय आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshaya Tritiya, Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : April 21, 2023, 12:46 IST
[ad_2]
Source link