[ad_1]
देहरा (कांगड़ा). खालिस्तानी समर्थक और भगोड़े अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने 37 दिन की आंख मिचौली के बाद आखिरकार मोगा से गिरफ्तार कर लिया. चर्चाएं हैं कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है, लेकिन पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, अमृतपाल को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिऱफ्तार पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा. कानून के हाथ लंबे होते है. दहशत फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. वह बोले कि लम्बा समय लगा पंजाब को…थोड़ा जल्दी होता तो अच्छा था. बता दें कि अनुराग ठाकुर परागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विश्राम के लिए रुके थे.
कहां से पकड़ा गया अमृतपाल
अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव से एक गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ्तार किया गया. वह रात को ही गुरुद्वारे में पहुंचा था. इस दौरान उसने गुरुद्वारे में उपदेश दिए और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रोड़े जनरैल भिंडरावाला का गांव है. यहीं पर अमृतपाल को वारिस पंजाब दे का मुखिया बनाया गया था.
और क्या बोले अनुराग ठाकुर
हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े समाज से माफी मांग लेते तो क्या होता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके अलावा, अनुराग ने शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नगर निगम चुनाव से कोई संबंध नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amritpal Singh News, Anurag Thakur Big Statement, Himachal pradesh
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 11:59 IST
[ad_2]
Source link