[ad_1]
हाइलाइट्स
हमेशा हैवी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, ऐसे पालक दाल खिचड़ी बेहतर ऑप्शन है.
इस खिचड़ी में पालक और दाल दोनों होने से बच्चों के लिए बहुत ही भी फायदेमंद साबित होती है.
Palak Dal ki Khichdi Recipe (पालक दाल की खिचड़ी रेसिपी): हमेशा हैवी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके चलते कई बार रात को कुछ हल्का खाने का मन करता है. ऐसे में लोग कुछ ऐसा तलाश करते हैं जो खाने में तो टेस्टी हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. इस स्थिति में आप झटपट तैयार होने वाली पालक दाल की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं. इस डिस को कई बार लोग सुबह-शाम दोनों टाइम की खाते हैं. इस डिश में पालक और दाल दोनों होने से बच्चों के लिए बहुत ही भी फायदेमंद साबित होती है. इस डिस को आप अपने बच्चों को भी बनाना सिखा सकते हैं. आइए जानते है पालक दाल की खिचड़ी बनाने की विधि.
पालक दाल की खिचड़ी बनाने की सामग्री
पालक- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
चावल- आधा कप
अरहर की दाल- 1 कप
जीरा- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधी चम्मच (स्वादानुसार)
देसी घी- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
पानी- मनमुताबिक
ये भी पढ़ें: स्वाद का सफ़रनामा: मसल्स और पाचन दुरुस्त रखती है खिरनी, इम्यूनिटी करती है बूस्ट, भारतीय फल का है रोचक इतिहास
खिचड़ी बनाने का तरीका
पालक दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से साफ कर लेंगे. इसके बाद इसको 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो देंगे. अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गैस पर रख कर गर्म करें. घी गर्म हो जाने पर इसमें जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च के साथ कटा हुआ प्याज डाल देंगे. अब इन सभी को एक साथ अच्छे से भून लेंगे. इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनेंगे.
ये भी पढ़ें: सोया पनीर की सब्जी खाएंगे तो भूल जाएंगे नॉनवेज का स्वाद, मिलेगा दमदार ज़ायका, फॉलो करें आसान रेसिपी
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर दाल-चावल डालें. अब इसमें एक गिलास पानी डालकर 2-3 मिनट पकाएं. यहां आप पानी को बढ़ा भी सकते हैं. अब इसमें अच्छे से धोकर और बारीक काटकर पालक डाल दें. फिर कूकर बंद कर दें और 10 मिनट तक पकाएं. कूकर में 2 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें. इसको प्लेट में परोस कर देसी घी, दही, चटनी, या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food diet, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 19:00 IST
[ad_2]
Source link