[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP Board 10th Result 2023 Link: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को जारी होगा। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। जानें स्टेप बाय स्टेप कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023-
UP Board Highschool Result 2023: ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम-
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या लाइव हिन्दुस्तान पर जाएं।
इसके बाद यहां 10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
यहां पर मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंट आउट भी निकलवा लें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट- यहां चेक करें अपना परिणाम – विस्तृत कवरेज LIVE
इस साल 10वीं परीक्षा के लिए कुल 58 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थीं। बीते साल 10वीं कक्षा में 91 फीसदी लड़कियां और 85 फीसदी लड़के पास हुए थे। यूपी बोर्ड हाई स्कूल के टॉप टेन में 27 बच्चे इनमें से सिर्फ 8 बालक और 21 बालिकाएं शामिल थे।
बीते साल कानपुर के प्रिंस ने किया था टॉप-
बीते साल कानपुर नगर के अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर में पढ़ने वाले प्रिंस पटेल ने हाई स्कूल में टॉप किया था। प्रिंस को कुल 600 में से 586 नंबर प्राप्त हुए थे।
[ad_2]
Source link