Home Education & Jobs Visva Bharati Recruitment: MTS समेत 700 से अधिक सरकारी पदों के लिए आवेदन जारी, इस दिन है लास्ट डेट

Visva Bharati Recruitment: MTS समेत 700 से अधिक सरकारी पदों के लिए आवेदन जारी, इस दिन है लास्ट डेट

0
Visva Bharati Recruitment: MTS समेत 700 से अधिक सरकारी पदों के लिए आवेदन जारी, इस दिन है लास्ट डेट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Visva Bharati Recruitment 2023: विश्वभारती विश्वविद्यालय ने एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो विश्व भारती की ऑफिशियल वेबसाइट vbharatirec.nta.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संस्थान कुल 709 पदों को भरेगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 तक है। आइए पात्रता, चयन प्रक्रिया और दूसरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

यहां जानें चयन प्रक्रिया के बारे में 

आवेदन करने वाले उम्मादवार Detailed Notification available here के जरिए शैक्षिनिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पेपर I और पेपर II शामिल होंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। बता दें कि लिखित परीक्षा का वेटेज 70 पर्सेंट और इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण का वेटेज 30 पर्सेंट होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्व भारती की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

यहां देखें पोस्ट डिटेल्स

रजिस्ट्रार: 1 पद

वित्त अधिकारी: 1 पद

लाइब्रेरियन : 1 पद

डिप्टी रजिस्ट्रार: 1 पद

इंटरनल ऑडिट ऑफिसर: 1 पद

असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 6 पद

सहायक रजिस्ट्रार: 2 पद

अनुभाग अधिकारी: 4 पद

असिस्‍टेंट/सीनियर असिस्‍टेंट: 5 पद

अपर डिवीजन क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट: 29 पद

लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 99 पद

मल्टी टास्किंग स्टाफ: 405 पद

प्रोफेशनल असिस्‍टेंट : 5 पद

सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट : 4 पद

लाइब्रेरी असिस्‍टेंट: 1 पद

लाइब्रेरी अटेंडेंट: 30 पद

प्रयोगशाला सहायक: 16 पद

लेबोरेटरी अटेंडेंट: 45 पद

सहायक अभियंता: 2 पद

जूनियर इंजीनियर: 10 पद

निजी सचिव : 7 पद

पर्सनल असिस्‍टेंट : 8 पद

स्टेनोग्राफर: 2 पद

वरिष्ठ तकनीकी सहायक: 2 पद

तकनीकी सहायक: 17 पद

सुरक्षा निरीक्षक: 1 पद

सीनियर सिस्टम एनालिस्ट: 1 पद

सिस्टम प्रोग्रामर: 3 पद

[ad_2]

Source link