Home National ‘भागा नहीं हूं, जांच में सहयोग करूंगा…’, FIR दर्ज होने से पहले बृजभूषण शरण सिंह का बयान

‘भागा नहीं हूं, जांच में सहयोग करूंगा…’, FIR दर्ज होने से पहले बृजभूषण शरण सिंह का बयान

0
‘भागा नहीं हूं, जांच में सहयोग करूंगा…’, FIR दर्ज होने से पहले बृजभूषण शरण सिंह का बयान

[ad_1]

नई दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को सूचित किया कि दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का संज्ञान लेकर बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर सहमत हो गई है. वहीं अब इस पूरे फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा.’मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है. कोर्ट ने आज जो भी फैसला किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं.’

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ;मुझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भरोसा है. जांच में जहां भी मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी, मैं सहयोग करूंगा’. उन्होंने कहा कि अब तक तो एफआइआर दर्ज हो गई होगी. मैं कानून का पालन करूंगा. मैं यह करता रहा हूं. मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है. मैं भागा नहीं हूं. मैं अपने आवास पर ही हूं.

Tags: MP Brij Bhushan Sharan Singh, Supreme Court, Vinesh phogat, Wrestler

[ad_2]

Source link