Home National UP Gold Silver Price Today: कानपुर, बरेली और आगरा में सोना-चांदी के बढ़े दाम, गोरखपुर में चांदी सस्ती, जानें नए रेट

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, बरेली और आगरा में सोना-चांदी के बढ़े दाम, गोरखपुर में चांदी सस्ती, जानें नए रेट

0
UP Gold Silver Price Today: कानपुर, बरेली और आगरा में सोना-चांदी के बढ़े दाम, गोरखपुर में चांदी सस्ती, जानें नए रेट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 29 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और बरेली में सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है। जबकि गोरखपुर में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी के रेट स्थिर रहे। 

कानपुर में सोना और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 75700 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61900 प्रति दस ग्राम और चांदी 76000 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 61200 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61400 प्रति दस ग्राम और चांदी 75400 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी स्थिर रही। शुक्रवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 61200 प्रति दस ग्राम और चांदी 72200 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61650 प्रति दस ग्राम और चांदी 73200 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

[ad_2]

Source link