[ad_1]
‘अपने पड़ोसियों के साथ खड़ा है भारत’
उन्होंने कहा, ‘भारत ने क्षेत्र में कनेक्टिविटी, संपर्क और सहयोग में नाटकीय विस्तार देखा है। इसमें सीमा पार आतंकवाद के कारण जाहिर तौर पर पाकिस्तान एक अपवाद है। लेकिन चाहे कोविड-19 संबंधी चुनौती हो या हाल में कर्ज का अधिक दबाव हो, भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के लिए खड़ा हुआ है।’ विदेश मंत्री ने इस संदर्भ में श्रीलंका का हवाला दिया, जहां भारत ने दशकों में देश के सबसे बुरे आर्थिक दौर में उसे चार अरब डॉलर से अधिक की वित्तीय मदद दी है।
China Taiwan America Drill: ताइवान को देख भी नहीं पाएगी अमेरिकी सेना, डुबो देंगे… चीन ने दी धमकी
‘लैटिन अमेरिका के साथ हमारा व्यापार 50 अरब डॉलर के पास’
जयशंकर ने कहा, ‘कुल मिलाकर, भारत एक ऐसा देश है, जो वैश्विक भलाई के लिए सामूहिक समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल जी-20 की हमारी अध्यक्षता वैश्विक विकास और वैश्विक वृद्धि के समक्ष मौजूद वास्तविक चुनौतियों पर केंद्रित है।’ लैटिन अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘आज लैटिन अमेरिका के साथ हमारा व्यापार 50 अरब डॉलर के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।’
[ad_2]
Source link