Home Sports बोल्ट को पीछे छोड़ नंबर एक बने नीरज चोपड़ा, रचा नया कीर्तिमान

बोल्ट को पीछे छोड़ नंबर एक बने नीरज चोपड़ा, रचा नया कीर्तिमान

0
बोल्ट को पीछे छोड़ नंबर एक बने नीरज चोपड़ा, रचा नया कीर्तिमान

[ad_1]

Neeraj Chopra and Usain Bolt- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Neeraj Chopra and Usain Bolt

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसी बीच नीरज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हो चुकी है। नीरज चोपड़ा ने दुनिया के सबसे तेज रनर उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ एक नया कीर्तिमान रच दिया है।

बोल्ट से आगे निकले नीरज 

विश्व एथलेटिक्स के अनुसार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक इंटरनेट पर नजर आने वाले एथलीट’ के रूप में पीछे छोड़ दिया। भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी। जहां तक मीडिया कवरेज की बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आर्टिकल प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है।

पांचवें स्थान पर हैं बोल्ट

करिश्माई बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने पीटीआई सहित चुनिंदा एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराए। को ने कहा, ‘‘मैं उसैन बोल्ट को खारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे खेल के आइकन हैं। लेकिन इससे (चोपड़ा इस सूची में सबसे आगे हैं) पता चलता है कि हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। हम अब केवल एक एथलीट को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। हमारे पास ऐसे एथलीटों की संख्या बहुत अधिक है।’’ 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link