Home Tech & Gadget फ्लिपकार्ट की धांसू डील! MRP से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा Nothing Phone 1

फ्लिपकार्ट की धांसू डील! MRP से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा Nothing Phone 1

0
फ्लिपकार्ट की धांसू डील! MRP से बेहद सस्ते दाम में मिल रहा Nothing Phone 1

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डे सेल में आप Nothing Phone (1) को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह धमाकेदार सेल 5 मई से शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही कंपनी यूजर्स को शानदार कर्टेन रेजर डील ऑफर कर रही है। इस डील में आप फोन को डिस्काउंट के बाद काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का MRP 37,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 29,499 रुपये के प्राइस टैग साथ लिस्ट है। 

SBI कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर फोन की कीमत को 1250 रुपये तक कम किया जा सकता है। वहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से non-emi ट्रांजैक्शन करने पर आपको 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। खास बात है कि SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में  6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी देखने को मिलेगा। यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। 

ऐनिवर्सरी सेल में रियलमी का गिफ्ट, इस 5G फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ चिपसेट दे रही है। फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 4500mAh की है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

[ad_2]

Source link