[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकप्रिय वियरेबल ब्रैंड नॉइस की ओर से भारतीय मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच NoiseFit Force Plus पेश की गई है, जिसे मजबूत रगेड डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच को एक्सट्रीम कंडीशंस के लिए तैयार किया गया है और एडवेंचर या स्पोर्ट्स लवर्स को यह जरूर पसंद आएगी। कंपनी ने इसे अपने Force लाइनअप का हिस्सा बनाया है। बजट सेगमेंट का हिस्सा बनाई गई इस वॉच के साथ बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन का फायदा मिलेगा।
नई स्मार्टवॉच लॉन्च के मौके पर नॉइस को-फाउंडर अमित खत्री ने कहा कि हम अपने हर वियरेबल और प्रोडक्ट के साथ इनोवेशन पर जोर देते रहे हैं और हमारा नया प्रोडक्ट NoiseFit Force Plus भी इस वैल्यू के साथ आता है। हर उम्र के यूजर्स को इस स्मार्टवॉच के साथ फुली-कनेक्टेड एक्सपीरियंस मिलेगा और हमें उम्मीद है कि अपने एडवेंचर के साथी के तौर पर युवा यूजर्स को यह स्मार्टवॉच जरूर पसंद आएगी।
10 हजार रुपये वाली स्मार्टवॉच केवल 1,000 रुपये में खरीदें, अमेजन पर बंपर डील
बड़े गोल डिस्प्ले के साथ आई स्मार्टवॉच
नॉइस ने अपने नए वियरेबल NoiseFit Force Plus में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 550nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और 466×466 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। मजबूत गोलाकार डायल वाली इस वॉच को IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ उतारा गया है। स्मार्टवॉच की दमदार बैटरी सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक का बैकअप देती है। इसके अलावा ब्रैंड के एडवांस्ड कॉलिंग फीचर TruSync टेक्नोलॉजी के अलावा इसे Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है।
दिए गए ढेरों हेल्थ और फिटेनस फीचर्स
NoiseFit Force Plus में कंपनी ने कई प्रोडक्टिविटी और हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स भी दिए हैं। Noise Health Suite के साथ हार्ट रेट, SpO2, स्लीप मॉनीटरिंग, ब्रीदिंग प्रैक्टिस, फीमेल साइकल ट्रैकर और स्ट्रेस मैनेजमेंट का विकल्प मिल जाता है। इसमें कई प्रोडक्टिविटी ऐप्स के अलावा 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। 100 से ज्यादा वॉच फेसेज के साथ इसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है। स्मार्टवॉच में 10 कॉन्टैक्ट्स तक सेव किए जा सकते हैं और बेहतरीन कॉलिंग अनुभव का वादा किया गया है।
सिंगल चार्ज पर 12 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच, कीमत में कम और एक स्ट्रैप भी फ्री
इतनी है NoiseFit Force Plus की कीमत
कंपनी ने भारत में NoiseFit Force Plus स्मार्टवॉच को 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है और इसकी सेल शुरू हो गई है। ग्राहक यह वॉच gonoise.com और Flipkart से खरीद सकते हैं। यह वॉच जेट ब्लैक, मिस्ट ग्रे और टील ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
[ad_2]
Source link